रायबरेली, फरवरी 18 -- रायबरेली,संवाददाता। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बाद जिले में वायरल बुखार के साथ सांस की बीमारी से मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। इससे जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन करीब दो हजार मरीज चिकित्सीय सलाह के लिए आते है। पर्चा काउंटर में सुबह से ही मरीजों की लाइनें लग जाती है। बुधवार को करीब दस मरीजों की जांच के बाद उन्हें अलग-अलग वार्डो में भर्ती किया गया। वर्तमान समय में मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव के बीच जुखाम के साथ वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। इसमें सबसे अधिक बुजुर्गो के साथ बच्चे भी बुखार से ग्रसित हो रहे है। बुधवार को इलाज के लिए पहुंचे 60 वर्षीय बिरजू, 9 वर्षीय अनामिका के साथ स्वाती और पूनम समेत दस मरीजों को तेज बुखार होने पर अलग-अलग वार्डो में भर्ती किया गया। वहीं ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचे मर...