मुजफ्फर नगर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरनगर मौसम के बदलते मिजाज ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ दिनों में तापमान में आए उतार-चढ़ाव के कारण जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। अस्पताल में मुख्य रूप से बुखार, जुकाम, खांसी और त्वचा संबंधित रोगों से पीड़ित मरीजों की भारी भीड़ देखी जा रही है। हालात यह हैं कि अस्पताल के बेड भी लगभग फुल चल रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव बढ़ गया है।अप्रैल का महीना शुरू होने के बावजूद सुबह और देर रात के समय अभी भी ठंड का अहसास बना हुआ है। इसी कारण अधिकांश घरों में अभी पंखे और कूलर का इस्तेमाल शुरू नहीं हुआ है। उधर, इस मौसम का असर अस्पतालों मेतं दिखाई दे दहा है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डा. योगेंद्र त्रिखा ने बताया कि इस समय मौसम का मिलाजुला प्रभाव है, जो शरीर की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.