बदलते मौसम में बढ़े डायरिया और उल्टी-दस्त के मरीज
हरिद्वार, मई 11 -- हरिद्वार में मौसम के लगातार बदलते मिजाज का असर लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। शहर के अस्पतालों में डायरिया, उल्टी और दस्त के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों में संक्रमण का खतरा अधिक देखा जा रहा है। चिकित्सकों ने लोगों को खानपान और स्वच्छता को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। मेला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. मनीष ने बताया कि प्रतिदिन अस्पताल पहुंचने वाले करीब 100 मरीजों में से लगभग 20 मरीज उल्टी-दस्त और डायरिया से पीड़ित मिल रहे हैं। कई मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें भर्ती भी करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- डायरिया से मासूम सहित चार मरीजों ने तोड़ा दम उन्होंने कहा कि मौसम में अचानक हो रहे बदलाव और दूषित खानपान इसके प्रमुख कारण हैं। जिला महिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.