कन्नौज, फरवरी 18 -- कन्नौज। जिले में मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर साफ नजर आने लगा है। दिन में तेज गर्मी और रात और सुबह ठंड बढ़ने के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसका सीधा असर जिला अस्पताल और महिला अस्पताल की ओपीडी में देखने को मिल रहा है जहां बीते पांच से छह दिनों में मरीजों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी हुई है।जिला अस्पताल में 11 से 17 तारीख के बीच कुल 3554 मरीजों ने इलाज कराया जबकि महिला अस्पताल में पिछले सात दिनों में 527 मरीज पहुंचे। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी 575 तक पहुंच गई वहीं महिला अस्पताल में 78 मरीजों का पंजीकरण हुआ। सुबह से ही अस्पतालों में मरीजों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो जाती हैं और दोपहर तक परिसर में भारी भीड़ देखी जा रही है। ओपीडी में आने वाले मरीजों में बच्चों और बुजुर्गों की संख्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.