कौशाम्बी, अगस्त 24 -- बदलते मौसम के साथ बच्चों में सर्दी-जुकाम और वायरल बुखार के मामले बढ़ने लगे हैं। मेडिकल कॉलेज के बालरोग विभाग की ओपीडी में मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। रोजाना 250 से अधिक बच्चे उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें करीब 60 से 70 बच्चे सर्दी-जुकाम, बुखार और वायरल संक्रमण की शिकायत लेकर आ रहे हैं। बालरोग विशेषज्ञ डॉ. विश्व प्रकाश और डॉ. विकेश कुमार दुबे ने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण बच्चों में मौसमी संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। बच्चों में बुखार, नाक बहना, खांसी, गले में खराश और कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- मौसम का बच्चों की सेहत पर पड़ रहा असर, चिल्ड्रेन वार्ड फुल, एक बेड पर दो-दो मरीज डॉक्टरों ने अभिभावकों को बच्चों की साफ-सफाई का ध्यान रखने और मौसम के अनुसार कपड़े पहनाने की सल...