रुडकी, अप्रैल 6 -- मौसम में लगातार बदलाव से बच्चों में एलर्जी की शिकायत तेजी से बढ़ रही है। कई बच्चों में इसके लक्षण खसरा जैसे नजर आ रहे हैं। इससे अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। बच्चों के चेहरे और पूरे शरीर पर छोटे-छोटे लाल दाने निकल रहे हैं, जो कुछ ही घंटों में तेजी से फैल जाते हैं। सिविल अस्पताल में प्रतिदिन उपचार को आए रहे बच्चों में एलर्जी की शिकायत भी मिल रही है। अधिकतर मामलों में बच्चों को पहले हल्का या तेज बुखार आता है। इसके बाद शरीर पर लाल दाने उभरने शुरू हो जाते हैं। कई बार यह दाने दो से तीन घंटे के भीतर पूरे शरीर पर फैल जाते हैं। बच्चों में खुजली, बेचैनी और चिड़चिड़ापन भी देखने को मिल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.