बागपत, फरवरी 25 -- मौसम तेजी से बदल रहा है। तापमान में आए-दिन हो रहे उतार-चढ़ाव ने गला, सांस संबंधी रोग बढ़ा दिए हैं। पेट का हाल भी खराब है। उल्टी, अपच, गैस और पेट दर्द जैसी दिक्कतें दोगुना बढ़ गई हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में सबसे ज्यादा ऐसे ही मरीजों को इलाज दिया गया। इस बार मौसम बार-बार करवट बदल रहा है। कभी आसमान में बादल छा रहे है, तो कभी तेज धूप और गर्मी लोगों का पसीना निकाल रही है। तापमान में हो रहे इस उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। जिला अस्पताल के साथ ही सीएचसी, पीएचसी, जन आरोग्य मेलों और निजी अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की लंबी कतार लग रही। सबसे ज्यादा सर्दी, जुकाम, उल्टी, दस्त से लेकर पेट दर्द और अपच, गैस के मरीज आए। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. अनुराग वाष्र्णेय का कहना है कि इन बीमारियों का कारण तापमान में तेजी से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.