रुडकी, मार्च 30 -- पिछले कई दिनों से लगातार बदलते मौसम के बीच बच्चों में निमोनिया के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में प्रतिदिन 50 से अधिक बच्चे निमोनिया से ग्रसित होकर इलाज कराने पहुंच रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। जो बड़ों के साथ-साथ छोटे बच्चों के स्वास्थ्य के लिए भी खतरनाक है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सैयद रफी अहमद ने बताया कि छोटे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। जिससे वे जल्दी संक्रमण की चपेट में आ जाते हैं। खासतौर पर ऐसे बच्चे जो एलर्जी से ग्रसित होते हैं उनमें समस्या और गंभीर हो जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.