गाजीपुर, फरवरी 11 -- गाजीपुर, संवाददाता। मेडिकल कालेज से संबंद्ध अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में निमोनिया से ग्रसित बच्चों को भर्ती करते हुए चिकित्सकों की निगरानी में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम बदलने के दौरान छोटे बच्चों को विशेष सुरक्षा की आवश्यकता होती है। इस समय दिन हल्की गर्मी और रात में ठंडी हवा और तापमान में अचानक गिरावट के कारण बच्चों को सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार की शिकायतें आम हो जाती हैं, जो आगे चलकर निमोनिया में बदल जाती हैं। कई बच्चों में सांस लेने में तकलीफ और सीने में घरघराहट जैसी समस्या भी देखी जा रही है। यह लक्षण अधेड़ और बच्चों में भी देखने को मिल रहा है। चिकित्सक परिजनों को ऐसे मौसम में विशेष ध्यान देने की अपील कर रहे है। बाल रोग विशेषज्ञ डा. प्रभात कुमार ने कहा कि माता-पिता बच्चों को ठंड से बचाने के स...