अलीगढ़, फरवरी 19 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना शुरू कर दिया है। दिन में तेज धूप और गर्माहट महसूस हो रही है, जबकि रात और सुबह के समय ठंडक बनी हुई है। बुधवार को बूंदाबांदी से तापमान गिर गया। तापमान के इस अंतर ने खासकर कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को बीमार कर दिया है। जिला अस्पताल समेत निजी अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सबसे अधिक बच्चे और बुजुर्ग प्रभावित हो रहे हैं। अस्पतालों में सर्दी, खांसी, वायरल बुखार, गले में संक्रमण और शरीर दर्द के मरीजों की भीड़ देखी जा रही है। पिछले सात दिन से तापमान में लगातार चढ़ रहा है। अधिकतम तापमान जहां 28 से 30 डिग्री के बीच पहुंचा, वहीं रात का तापमान 14 से 16 डिग्री के आसपास बना रहा। बुधवार को बादल छाने और बूंदाबांदी से तापमान छह डिग्री तक गिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.