कन्नौज, मार्च 25 -- कन्नौज। मौसम के लगातार बदलते मिजाज का असर अब स्वास्थ्य सेवाओं पर साफ दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल की ओपीडी खुलते ही मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे अस्पताल की व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। सोमवार 779 मरीज, जबकि मंगलवार को 458 मरीज आए। इतने ही पुराने मरीज भी पहुंचे। वही बुधवार को 621 मरीज अपना इलाज कराने पहुंचे। सुबह पंजीकरण शुरू होते ही अस्पताल परिसर में लंबी कतारें लग गईं। मेडिसिन, बाल रोग, हड्डी रोग और महिला रोग विभागों में सबसे अधिक भीड़ देखी गई। मरीजों को घंटों अपने नंबर का इंतजार करना पड़ा, जिससे बुजुर्गों और महिलाओं को खासतौर पर परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल प्रशासन ने अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की, लेकिन बढ़ती संख्या के कारण व्यवस्थाएं पूरी तरह सुचारु नहीं रह सकीं। डॉक्टरों के अनुसार, इस सम...