बदलते मौसम में खानपान में लापरवाही बिगड़ रही सेहत बदलते मौसम में खानपान में लापरवाही बिगाड़ रही सेहत
हाथरस, मार्च 23 -- हाथरस। पल-पल बदलते मौसम में खानपान को लेकर लोगों द्वारा बरती जा रही लापरवाही सेहत पर भारी पड़ रही है। जिसके चलते लोग सर्दी, जुकाम, बुखार और पेट दर्द से पीड़ित हो रहे हैं। दो दिन के अवकाश के बाद खुले शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी में 1600 से अधिक मरीज पहुंचे। जिसके चलते ओपीडी में चिकित्सकों को दिखाने के लिए काफी देर लाइन में लगकर मरीजों को इंतजार करना पड़ा। तब कहीं जाकर उनका नंबर आया। कुछ दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। कभी बारिश होने से मौसम में ठंडा बना हुआ तो कभी दिन में तेज और चटकदार धूप खिलने की वजह से लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। कभी गर्म तो कभी सर्द बना मौसम लोगों की सेहत बिगाड़ रहा है। ऐसे में खानपान को लेकर लोगों द्वारा बरती जा रही लापरवाही लोगों की सेहत बिगाड़ रही है। दो दिन की छुट्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.