औरैया, मार्च 16 -- अछल्दा, संवाददाता। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण क्षेत्र में वायरल बुखार, खांसी और जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा में मरीजों की भीड़ लगी रही। सुबह अस्पताल खुलते ही बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंच गए, जिससे ओपीडी में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। सोमवार को सीएचसी में बुखार, खांसी, जुकाम, खुजली और पेट दर्द जैसी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। मरीज पर्चा बनवाने और डॉक्टर को दिखाने के लिए लाइन में लगे दिखाई दिए। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परीक्षण कराए और उन्हें दवाएं वितरित कीं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार सोमवार को ओपीडी में करीब 205 मरीजों का पंजीकरण हुआ। इनमें अधिकांश मरीज वायरल बुखार, खांसी और जुकाम से पीड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.