बदलते मौसम में इन्फ्लुएंजा दे रहा दर्द
अलीगढ़, जुलाई 19 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मौसम में बदलाव के साथ सामान्य इन्फ्लुएंजा (फ्लू) के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मेडिकल कॉलेज और सरकारी अस्पतालों के मेडिसिन विभाग में रोज बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। पिछले करीब 15 दिनों में निजी अस्पतालों और फिजिशियनों के क्लीनिकों पर भी फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ी है। डॉक्टरों के अनुसार बच्चों में तेज बुखार के साथ सिरदर्द, बदनदर्द, गले में खराश, खांसी और कमजोरी की शिकायत अधिक सामने आ रही है। कई मरीजों में नाक, गले और फेफड़ों तक संक्रमण पहुंचने से परेशानी बढ़ रही है। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. विपिन गुप्ता के अनुसार, बुजुर्गों और पहले से गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों में फ्लू का असर अपेक्षाकृत अधिक देखा जा रहा है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: बदलते मौसम में बुखार-एलर्जी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.