बेगुसराय, मार्च 11 -- खोदावन्दपुर, निज प्रतिनिधि। आम के फल के झड़ाव में कमी के लिए मंजर का उचित देखभाल आवश्यक है। कृषि वैज्ञानिक से सलाह लेकर आम के पेड़ों पर कीटनाशक का छिड़काव कर उपज में वृद्धि तथा बेहतर गुणवत्ता वाले आम प्राप्त किये जा सकते हैं। ये बातें कृषि विज्ञान केंद्र खोदावंदपुर के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉक्टर रामपाल ने कही। उन्होंने कहा कि आम की फसल में पुष्पन अवस्था के दौरान फुदका कीट (मैंगो हॉपर), थ्रिप्स, दहिया कीट, कली/फूल भेदक, माइट्स आर्थिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण कीट हैं। ये कीट फूलों, पुष्पगुच्छों और कोमल भागों से रस चूसते हैं, जिससे परागण प्रक्रिया बाधित होती है। फूल झड़ते हैं और फल लगाव में भारी कमी आती है। वैज्ञानिक अध्ययनों से सिद्ध हुआ है कि यदि इन कीटों को पूर्व-फूल अवस्था में आर्थिक क्षति स्तर से नीचे नियंत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.