नई दिल्ली, फरवरी 27 -- आटा हर घर में होता ही है और इसकी रोटी बनाकर हर कोई खाता है। ज्यादातर लोगों के घरों में आटा एयरटाइट डिब्बे या किसी ड्रम में रखा जाता है लेकिन इसके बाद भी कई बार इसमें कीड़ लग जाते हैं। आटे में कीड़े लगने का मतलब है पूरा आटा बर्बाद होना। आटे में कीड़े छोटे-छोटे होते हैं, जो आसानी से निकलते नहीं है। इन्हें निकालने में कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में आटा फेंकने की नौबत आ जाती है। अगर आपके घर में भी बदलते मौसम में आटे में कीड़े लग गए हैं, तो आटा फेंकने के बजाय उन्हें निकालने के कुछ तरीके अपनाकर देख लें। साथ ही आटे को सीलन (नमी) से बचाने के लिए कुछ टिप्स भी हम आपको बताने जा रहे हैं।क्यों लगते हैं कीड़े आटे में कीड़े लगने का मुख्य कारण है नमी या सीलन। अगर आटे के डिब्बे के आस-पास पानी या नमी वाली सतह है, तो ठंडक की तलाश म...