बांका, मई 10 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। मई महीने में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पिछले 10 दिनों से कभी तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही है तो कभी अचानक बारिश होने से मौसम सुहाना हो जा रहा है। हालांकि फिलहाल क्षेत्र में मौसम सामान्य बना हुआ है, लेकिन दिन में तेज धूप और शाम के समय बादल छाने की स्थिति बनी रहती है।

स्वास्थ्य पर प्रभाव इस बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर भी देखने को मिल रहा है। बीते दिनों हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन अब फिर से तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। दोपहर के समय तेज धूप के कारण बाजार और सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हो जा रही है। वहीं बीच-बीच में मौसम बदलने और हल्की बारिश होने से वातावरण में उमस बढ़ रही है। मौसम के इस उतार-चढ़ाव से सर्दी-जुकाम, बुखार और वायरल संक्रमण के म...