बदलते पर्यावरण को देखते हुए पौधरोपण जरूरी है: दामोदर
गुमला, अगस्त 11 -- गुमला, संवाददाता। राष्ट्रवादी संस्था भारत भारती के बैनर तले पर्यावरण संरक्षण व पौधरोपण अभियान के तहत जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर कोटाम गांव में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सुरेश सिंह की जमीन पर फलदार और इमारती प्रजाति के पौधे लगाए गए। मौके पर जिला संयोजक दामोदर कसेरा ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और बदलते पर्यावरण को देखते हुए पौधरोपण जरूरी है। प्रत्येक व्यक्ति को पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों से फलदार और छायादार पौधे लगाने की अपील की। वहीं संस्था के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि पेड़-पौधे जीवन का आधार हैं। यह भी पढ़ें- खुदीराम बोस के बलिदान दिवस पर रघुनाथपुर में पौधारोपण पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी देखभाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.