बदलते परिवेश के अनुकूल शोध के लिए देखने होंगे बड़े सपने
वाराणसी, सितम्बर 29 -- वाराणसी/जक्खिनी, हिटी। भारतीय सब्ज़ी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) में पूसा (बिहार) स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि के कुलपति डॉ. पीएस पांडेय ने वैज्ञानिकों से कहा कि बड़े सपने देखने ही होंगे ताकि बदलते परिवेश के अनुकूल शोध किये जा सकें। सब्ज़ी क्रांति का यह केंद्र न केवल किसानों की आय बढ़ा रहा है बल्कि पोषण सुरक्षा के साथ मानव विकास में भी अहम भूमिका निभा रहा है। भविष्य में जलवायु स्मार्ट फसलें, पोषक तत्वों से भरपूर किस्में और शहरी खेती मॉडल भारत की खाद्य सुरक्षा को मजबूत करेंगे। संस्थान के 36वें स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. पांडेय ने आईआईवीआर में विकसित किस्मों की सराहना करते हुए कहा उन्नत किस्में और तकनीकें पोषण सुरक्षा एवं किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। यहां से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.