अयोध्या, मार्च 23 -- अयोध्या। बदलते मौसम के चलते सीएचसी मिल्कीपुर पर बड़ी संख्या में ओपीडी मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। मार्च माह में मौसम के तापमान में आए दिन उतार-चढ़ाव के कारण मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। खांसी,जुखाम व पेट दर्द बीमारियों से ग्रसित मरीज सीएचसी मिल्कीपुर में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। सीएचसी अधीक्षक डा.एके सिन्हा ने बताया कि ओपीडी में इन दिनों करीब तीन सौ से अधिक लोग इलाज के लिए आ रहे हैं। सीएचसी पर जरूरी जांच के बाद उन्हें दवा मुहैया कराई जा रही है। सीएचसी अधीक्षक ने चल रही मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों से अपील करते हुए कहा कि सीएचसी में जांच के बाद ही दवा ले। अपने मन से किसी मेडिकल स्टोर से दवा खरीद कर खुद इस्तेमाल न करें इससे स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ सकता है।--

हिंदी ह...