गया, अप्रैल 28 -- मगध विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर रसायन विज्ञान विभाग द्वारा मंगलवार को 'इवॉल्विंग केमेस्ट्री फॉर अ ट्रांसफॉर्मिंग वर्ल्ड (केमवॉल्व 2026)' विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन हुआ। रसायन शास्त्र विभाग और अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाऊंडेशन (एएनआरएफ) के संयुक्त तत्वावधान व मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसपी शाही के मार्गदर्शन में यह आयोजन हो रहा है। मुंगेर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. रंजीत वर्मा ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिप्रेक्ष्य में रसायन विज्ञान की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गयी है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक अनुसंधान को समाजोन्मुख बनाना समय की आवश्यकता है। ताकि शोध का प्रत्यक्ष लाभ आमजन तक पहुंचे। उन्होंने इस प्रकार की संगोष्ठियों को ज्ञान के आदान-प्रदान, युवा शोधकर्ताओं के मार्गदर्शन तथा वैज्ञानिक...