धनबाद, अक्टूबर 4 -- शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में शनिवार को मेडिकल एजुकेशन यूनिट की ओर से ऑर्थोपेडिक्स विभाग के सहयोग से गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया। लेक्चर में विशेषज्ञों ने बदलती जीवनशैली के कारण बढ़ रही हड्डी और जोड़ संबंधी समस्याओं एवं उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम में एमबीबीएस के बैच 2024 और 2025 के विद्यार्थियों के साथ विभिन्न विभागों के चिकित्सक व शिक्षक शामिल हुए। कार्यक्रम में कोलकाता स्थित आईपीजीएमईआर के ऑर्थोपेडिक्स विभाग तथा सिलीगुड़ी मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ डॉ एके पाल ने अपनी जीवनशैली को जानें और भविष्य में होने वाली ऑर्थोपेडिक दिव्यांगताओं से बचें विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित शारीरिक गतिविधि, सही खान-पान और शरीर की मुद्रा पर...