प्रयागराज, मार्च 11 -- एक्युप्रेशर संस्थान की ओर से एक्यूप्रेशर महाविद्यालय, झूंसी में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में बुधवार को विशेषज्ञों ने प्रशिक्षुओं को एक्यूप्रेशर उपचार के बारे में जानकारी दी। निदेशक एके द्विवेदी ने कहा कि बदलती जीवनशैली में एक्यूप्रेशर उपचार अधिक कारगर साबित हो रहा है। संस्थान की ओर से संचालित मोबाइल वैन सेवा के माध्यम में भी बड़ी संख्या में लोगों का उपचार किया जा रहा है। अध्यक्ष जेपी अग्रवाल ने कहा कि आयुर्वेदिक एक्यूप्रेशर के माध्यम से कम बिंदुओं से जटिल उपचार तकनीक की जानकारी दी। महासचिव एमएम कूल ने विचार व्यक्त किए। प्रो. रामकुमार शर्मा, प्रो. आलोक कमलिया, सुनील मिश्रा, उवर्शी उपाध्याय, अभय त्रिपाठी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...