मुजफ्फर नगर, अप्रैल 22 -- बुढ़ाना आज जब हमारी धरती बढ़ते तापमान और प्रदूषण के दोहरे संकट से जूझ रही है, द स्पार्क पब्लिक स्कूल, बिटावदा के प्रांगण में 'विश्व पृथ्वी दिवस' के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की एक नई अलख जगाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों ने न केवल विद्यार्थियों को जागरूक किया, बल्कि आधुनिक दुनिया के सामने खड़े गंभीर जलवायु संकट के आंकड़ों से भी रूबरू कराया।समारोह के दौरान विद्यालय के चारों हाउस- अग्नि, वारि, वसुधा और व्योम के विद्यार्थियों के बीच आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में भविष्य की चुनौतियों पर गंभीर चर्चा हुई। विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग और भाषणों के जरिए यह संदेश दिया कि यदि आज हम नहीं जागे, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए केवल बंजर धरती बचेगी। यह भी पढ़ें- प्ले स्कूल अनमोल बचपन में मना पृथ्वी दिवस कैंपस में छात्रों...