कानपुर, जुलाई 11 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज के भूगोल विभाग की ओर से विश्व जनसंख्या दिवस पर एक ऑनलाइन व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसका विषय द पापुलेशन पाराडॉक्सः फालिंग फर्टिलिटी एंड इमर्जिंह डेमोग्राफिक रिफ्ट रहा। मुख्य वक्ता जीआईडीएस के डॉ. राजेश रोशन ने कहा कि विश्व एवं भारत में घटती प्रजनन दर, बदलती जनसंख्या संरचना, वृद्धजन आबादी में वृद्धि, श्रमशक्ति की चुनौतियों तथा भविष्य में उभरने वाले जनसांख्यिकीय परिवर्तनों पर विस्तार से जानकारी दी। जनसंख्या केवल संख्या का विषय नहीं है, बल्कि मानव संसाधन, सामाजिक विकास, आर्थिक प्रगति एवं सतत विकास से भी गहराई से जुड़ी हुई है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: भारत में घटती प्रजनन दर भविष्य में बन सकती है चुनौती इस मौके पर डॉ. अंजू दीक्षित, डॉ. ...