बदलती अर्थव्यवस्था में सीएमए की भूमिका महत्वपूर्ण: प्रो राजीव मनोहर
रांची, अक्टूबर 4 -- रांची। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएमएआई), रांची चैप्टर की ओर से रविवार को सीएमए दीक्षांत और पाठ्यक्रम पूर्णता प्रमाणपत्र समारोह आयोजित किया गया। समारोह में युवा पेशेवरों से ज्ञान, तकनीक, नैतिकता, पारदर्शिता और राष्ट्रहित को अपने व्यावसायिक जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के कुलपति प्रो राजीव मनोहर ने कहा कि वर्तमान वैश्विक अर्थव्यवस्था में कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट की भूमिका सिर्फ लेखांकन और लागत-निर्धारण तक सीमित नहीं है। सीएमए संस्थागत रणनीति, संसाधनों के विवेकपूर्ण विनियोजन, लागत-दक्षता, उत्पादकता, मूल्य-सृजन और दीर्घकालिक आर्थिक स्थिरता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बदलती अर्थव्यवस्था में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.