जौनपुर, फरवरी 19 -- जौनपुर, संवाददाता। दिन में धूप के साथ कुछ गर्मी और रात में हल्की सर्दी वाला मौसम कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वालों केा बीमार कर रहा है। शायद यहीं वजह है कि बीते चार दिनों में करीब 27 फीसदी से अधिक मरीज बढ़ गए। जिला अस्पताल पहुंचने वालों में करीब 50 फीसदी मरीज सर्दी, जुकाम और वायरल फीवर के हैं। चिकित्सकों की सलाह है कि इससे घबराएं नहीं, चिकित्सक को दिखाएं और चार-पांच दिन में आराम हो जाएगा। इस सप्ताह जिला अस्पताल में रोज करीब 1000 से अधिक की संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। जौनपुर के शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज और मजिला जिला अस्पताल में बुधवार को काफी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचे। जिला अस्पताल में ओपीडी की संख्या 1018 रही। यानी चार दिन पहले यानी 14 फरवरी को यह संख्या करीब पौने आठ सौ थी। यानी दो सौ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.