इटावा औरैया, फरवरी 26 -- इटावा,संवाददाता।फरवरी के महीने में मार्च वाली गर्मी छोटे बच्चों के लिए सबसे ज्यादा परेशानी का सबब बनी हुई है।होली के त्योहार से पहले बच्चे विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं इनमें कई बच्चों को भर्ती भी किया जा रहा है। जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ के पास पेट दर्द, बुखार, डायरिया, निमोनिया और त्वचा रोग से ग्रसित बच्चों की भीड़ उमड़ रही है। बीमारियों के चलते बच्चा वार्ड भी फुल चल रहा है। गुरुवार को विभिन्न बीमारियों से पीड़ित बीस बच्चे भर्ती थे। गुरुवार को जिला पुरुष अस्पताल की ओपीडी में 1007 नए मरीज इलाज के लिए पहुंचे जब कि 250 पुराने मरीज इलाज के लिए आए थे । ओपीडी में सबसे अधिक भीड़ बालरोग विशेषज्ञ के पास देखने को मिली, हालांकि जनरल फिजिशियन व अन्य डाक्टरों के पास भी काफी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचे। ब...