उन्नाव, मार्च 15 -- उन्नाव। कुदरत के बदलते मिजाज और मौसम की अटखेलियों ने आम जनमानस की सेहत पर भारी चोट करना शुरू कर दिया है। सुबह की गुलाबी ठंड और दोपहर में जून जैसी झुलसा देने वाली गर्मी के कारण संक्रामक बीमारियां तेजी से पैर पसार रही हैं। रविवार को जिले की 48 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में इसकी तस्दीक हुई, जहां इलाज के लिए मरीजों का सैलाब उमड़ पड़ा। मेले में कुल 1505 मरीज पहुंचे, जिनमें सबसे ज्यादा संख्या वायरल बुखार और चर्म रोगों से पीड़ितों की रही। आरोग्य मेले के दौरान उस समय अफरा-तफरी का माहौल दिखा जब सामान्य बुखार के 257 मरीजों में से 71 में मलेरिया के संभावित लक्षण पाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत सभी के सैंपल लिए और जांच कराई। हालांकि, रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मरीजों और डॉक्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.