बदलता मौसम देख फूलने लगी सांस
कौशाम्बी, अगस्त 12 -- मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ने लगा है। तापमान में उतार-चढ़ाव और वातावरण में बढ़ी नमी के कारण सांस संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मेडिकल कॉलेज के छाती रोग विभाग की ओपीडी में रोजाना 30 से अधिक मरीज सांस लेने में परेशानी, खांसी, सीने में जकड़न और सांस फूलने की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, मौसम बदलने पर वातावरण में नमी बढ़ने के साथ धूल और अन्य प्रदूषक तत्व सांस के मरीजों की परेशानी बढ़ा सकते हैं। पहले से अस्थमा या सांस संबंधी समस्या से पीड़ित लोगों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है। कई मरीजों में मौसम बदलने के साथ खांसी और सांस फूलने की समस्या बढ़ जाती है। मेडिकल कॉलेज के चेस्ट फिजिशियन डॉ. संजीव सिंह ओपीडी में आने वाले मरीजों की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.