गाज़ियाबाद, मार्च 23 -- - वायरल फीवर के कारण लोगों के गले हो रहे खराबगाजियाबाद, प्रमुख संवाददाता। मार्च के अंत में अचानक तापमान में उतार-चढ़ाव और सुबह-शाम की ठंडक के कारण वायरल फीवर के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शहर के सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में इन दिनों बड़ी संख्या में मरीज बुखार, सिरदर्द और खांसी की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।एमएमजी अस्पताल के फिजिशियन डॉ. आलोक रंजन के अनुसार, इस समय वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है, जिससे मरीजों में सिरदर्द के साथ खांसी और गले में खराश की समस्या आम हो गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में बदलाव के दौरान इम्यूनिटी कमजोर वाले लोग जल्दी संक्रमण की चपेट में आ जाते हैं। एमएमजी अस्पताल की ओपीडी में रोजाना करीब 600 मरीज पहुंच रहे हैं, जिनमें लगभग 25 फीसदी मरीज बुखार और सिरदर्द से पीड़ि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.