बदलकर नया लगेगा क्षतिग्रस्त रेगुलेटर का फाटक, रोका गया पानी
कुशीनगर, जून 1 -- बरवा रतनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के गुलहरिया (एकडंगी) रेगुलेटर का एक फाटक शनिवार को पानी के तेज दबाव के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था। इसकी जानकारी होने पर रविवार को सिंचाई विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। एहतियातन नहर का पानी तत्काल बंद करा मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि क्षतिग्रस्त फाटक को बदलकर नया लगाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही इसे बदल दिया जाएगा।
मरम्मत की प्रक्रिया रविवार को जिला मुख्यालय और गोरखपुर से पहुंचे सिंचाई विभाग के अधिकारियों एवं तकनीकी टीम ने क्षतिग्रस्त फाटक के निरीक्षण के बाद मरम्मत की प्रक्रिया शुरू कर दी। विभागीय अधिकारियों ने फाटक को जल्द दुरुस्त कर नहर का संचालन बहाल करने का आश्वासन दिया है। जूनियर इंजी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.