अमरोहा, फरवरी 4 -- जोया, संवाददाता। डिडौली क्षेत्र में आबादी बंदरों के खौफ तले बसर कर रही है। हालत यह है कि आए दिन बंदर आम लोगों पर हमला बोल रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों संग जनप्रतिनिधियों की फरियाद को भी जिम्मेदार अफसर अनसुना कर रहे हैं। हालांकि अब नींद से जागे अफसर इस ओर जल्द ही प्रभावी कार्रवाई करने का दावा जरूर कर रहे हैं। गांव निवासी हरिओम, पूरन सिंह, कैलाश, रामचंद्र, रोहित, मंगल सिंह, सुभाष, रोहिताश सिंह आदि का कहना है कि गांव में बंदर आए दिन लोगों पर हमला कर रहे हैं। हालत यह है कि बंदरों की वजह से छोटे बच्चों संग महिलाओं का घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। छतों पर कपड़े सुखाने जाने वाली महिलाओं पर भी बंदर हमला कर देते हैं। पूर्व में कई बार ऐसी घटनाओं में छत से गिरकर बच्चे व महिलाएं चोटिल हो चुके हैं।...