बदरी केदार के प्रथम चरण की यात्रा में आए रिकॉर्ड यात्री
देहरादून, जुलाई 6 -- रुद्रप्रयाग। बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष विजय कप्रवान ने कहा की बदरी केदार के प्रथम चरण की यात्रा में रिकॉर्ड यात्री आए हैं जिससे सभी को बेहतर लाभ मिला है। उन्होंने कहा है कि पहले चरण की यात्रा संपन्न करने में प्रशासन, पुलिस, सुरक्षा कर्मी, तीर्थ पुरोहित, स्थानीय लोग एवं बदरी केदार मंदिर सभी का सहयोग रहा है। आने वाले बरसात के सीजन में यात्रा थोड़ा काम हो जाएगी लेकिन पुनः दूसरे चरण की यात्रा सितंबर में फिर बड़ी संख्या में तीर्थयात्री धामों में दर्शनों को आएंगे। उन्होंने बदरी केदार मंदिर समिति पर लग रहे आरोप को नकराते हुए कहा कि आरोप लगाए जाते हैं किंतु कोई भी किसी तरह से पुष्ट नहीं हुआ है। सरकार और समिति को बदनाम करने के लिए कुछ लोग अलग-अलग बयान बाजी कर आरोप लगा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.