देहरादून, मार्च 1 -- उत्तराखंड सरकार ने आगामी चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने की दिशा में एक बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने घोषणा की है कि इस वर्ष केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 50-50 बेड के अत्याधुनिक अस्पताल पूरी तरह संचालित कर दिए जाएंगे। इन अस्पतालों के माध्यम से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ऑक्सीजन की कमी और अन्य स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का सामना करने वाले तीर्थयात्रियों को तत्काल और बेहतर उपचार मिल सकेगा। सरकार ने श्रद्धालुओं की आर्थिक सुरक्षा का ध्यान रखते हुए एक विशेष स्वास्थ्य बीमा कवर जैसा प्रावधान किया है। इसके तहत यात्रा के दौरान किसी भी दुर्घटना में घायल होने वाले या गंभीर रूप से बीमार पड़ने वाले श्रद्धालुओं का 1.5 लाख रुपये तक का इलाज बिल्कुल मुफ्त किया जाएगा। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.