देहरादून, मई 13 -- ज्योतिर्मठ। बदरीनाथ से लौट रहे यात्रा वाहन ने ज्योतिर्मठ रेलवे आरक्षण केंद्र के निकट सड़क किनारे खड़े दो वाहनों को टक्कर मारी दी। स्थानीय निवासी सत्येंद्र नाखोलिया ने बताया कि घटना सुबह लगभग 5 बजे की है। चालक नींद के झोंके में था व यदि सड़क किनारे स्थानीय लोगों के दो वहां खड़े ना होते तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। इस टक्कर में स्थानीय निवासी भवनीलाल की एस्प्रेसो कार टक्कर लगने के कारण सड़क से लगभग 20 मीटर नीचे रेलवे आरक्षण केंद्र में जा गिरी है और पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। साथ ही एक अन्य वाहन को भी भारी नुकसान हुआ है, दुर्घटना में चालक समेत सभी तीर्थ यात्री सुरक्षित हैं। यह भी पढ़ें- बदरीनाथ से लौट रहे यात्रा वाहन ने ज्योतिर्मठ में सड़क किनारे खड़े दो वाहनों को मारी टक्कर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...