बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेंपो ट्रैवलर पलटने से 8 लोग घायल
देहरादून, जून 6 -- गोपेश्वर। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हनुमान चट्टी बिनाकुली के पास टेंपो ट्रैवलर पलटने से आठ लोग घायल हुए। मेरठ के रहने वाले यात्रियों से भरा हुआ टेंपो ट्रैवलर अचानक सड़क पर पलट गया, जिसमें आठ लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया गया सभी लोगों को नजदीकी जय प्रकाश कंपनी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि टेंपो में 16 यात्री बैठे हुए थे जो चारों धाम की यात्रा पर आए थे, जिसमें से आठ लोगों को चोटें आई हैं। यह भी पढ़ें- बदरीनाथ हाईवे पर बोल्डर गिरने से बस दुर्घटना में महिला की मौत यह भी पढ़ें- बारिश-भूस्खलन से थमी केदारनाथ यात्रा, 5000 श्रद्धालु रोके गए; यात्रा पर बड़ा फैसला आज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.