देहरादून, अप्रैल 25 -- गोपेश्वर। बद्रीनाथ धाम में तप्तकुण्ड के पास शनिवार को आंध्र प्रदेश के 58 वर्षीय एक श्रद्धालु अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। ड्यूटी पर तैनात एडीएसआई दीपक मेहता व आरक्षी दिगंबर ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। जांच में पता चला कि श्रद्धालु को सीजर (दौरा) पड़ा है। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए, उन्हें पिग्गी बैग कैरी कर नजदीकी प्राथमिक उपचार केंद्र पहुंचाया। जहां उनका तत्काल इलाज शुरू कराया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से श्रद्धालु को समय पर मदद मिल पाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...