बदरीनाथ में डीजे की जरूरत क्या थी? सवाल सिर्फ शोर का नहीं, हिमालय की खामोशी का भी है
देहरादून, अक्टूबर 6 -- बदरीनाथ धाम में 19 और 20 सितंबर को देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में तेज साउंड को लेकर शुरू हुआ विवाद केवल धार्मिक मर्यादा तक सीमित नहीं है। कार्यक्रम के वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर शोर उठा कि बदरीनाथ जैसे धाम के बिल्कुल पास तेज संगीत और डीजे की जरूरत आखिर क्यों पड़ी? इसके बाद तीर्थ पुरोहितों और संतों ने भी कार्यक्रम के स्वरूप पर आपत्ति जताई। चमोली प्रशासन ने भी तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम और अनुमति को लेकर सेना से स्पष्टीकरण मांगा। सवाल यह नहीं है कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति दिखाई जाए या नहीं। सवाल यह है कि बदरीनाथ जैसे तप और साधना के धाम में किसी कार्यक्रम की सीमा क्या होनी चाहिए? इस पूरे विवाद के बीच एक सवाल और उठ खड़ा हुआ कि जब बदरीनाथ में शंख तक नहीं बजाया जाता, तो फिर ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.