बदरीनाथ मंदिर चंदा चोरी प्रकरण: 'आप' ने फूंका सरकार का पुतला
देहरादून, जुलाई 8 -- देहरादून। बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के चढ़ावे (चंदे) की कथित चोरी के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। लैंसडौन चौक, तिब्बती मार्केट के पास एकजुट हुए आप कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। आप प्रदेश अध्यक्ष उमा सिसोदिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी विपिन खन्ना ने इस घटना को देवभूमि की आस्था पर सीधा प्रहार बताया। उन्होंने कहा कि पवित्र धाम में चंदे की चोरी सरकार की घोर लापरवाही और बड़ी नाकामी को दर्शाती है। 'आप' ने मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- बदरीनाथ धाम में चोरी मां-बाप की हत्या जैसा महापाप, दोषी नहीं बख्शे जाएंगेः CM धामी यह भी पढ़ें- हरिद्वार में राम मंदिर और बदरीनाथ मंदिर में चंदा चोरी मामले मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.