देहरादून, सितम्बर 24 -- Badrinath Dham: यमुनोत्री, गंगोत्री के बाद अब बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं की संख्या ने बुधवार को नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया। बदरीधाम के इतिहास में पहली बार श्रद्धालुओं की संख्या 17 लाख 79 हजार 805 से अधिक हो गई है। जबकि धाम के कपाट बंद होने में अभी डेढ़ महीने से अधिक का वक्त बाकी है। पिछले साल धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 17 लाख 78 हजार 298 थी। 25 साल के इतिहास में उत्तराखंड में चारधाम यात्रा में केवल वर्ष 2013 की केदारनाथ आपदा और उसके बाद कोरोना महामारी की वजह से ही श्रद्धालुओं की कमी देखनी पड़ी है। वरना राज्य में श्रद्धालुओं का ग्राफ धीरे धीरे लगातार बढ़ता जा रहा था। वर्ष 2021 में राज्य की कमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा के सर्वोच्च प्राथमिकता से लिया। ...