बदरीनाथ चोरी में गिरफ्तार प्रमोद नौटियाल पर 5 बार बरसी मंदिर की 'कृपा', नए सवाल
पूरन भिलंगवाल, जुलाई 14 -- बदरीनाथ चढ़ावा चोरी में प्रमोद नौटियाल की गिरफ्तारी किसी फिल्मी दृश्य से कम नहीं रही। आठ जुलाई को मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था और कानूनी विकल्पों की तलाश में था। रविवार रात अचानक उसकी लोकेशन दून स्थित अपने घर में मिली। रात करीब नौ बजे चमोली पुलिस की एक टीम ने दबिश देकर उसे दबोच लिया।हाई कोर्ट की शरण से पहले ही गिरफ्तारी आरोपी की योजना हाईकोर्ट की शरण लेकर गिरफ्तारी पर रोक हासिल करने की थी। इसके लिए वह हाईकोर्ट में अपील कर चुका था और लागातार अपने वकील के संपर्क में था। अगले कुछ दिनों में उसे राहत मिल भी सकती थी। रविवार रात जब पुलिस उसके घर पहुंची तो वह हक्का बक्का रह गया। यह भी पढ़ें- बदरीनाथ चढ़ावा चोरी में मुख्य आरोपी प्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.