बदरीनाथ चोरी: प्रमोद नौटियाल के घर कैश और बेनामी संपत्ति मिली, SIT खोलेगी राज
देहरादून, जुलाई 30 -- Badrinath Theft Case: बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी के मामले में मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल ने अकूत संपत्तियां बनाई हैं. इसका खुलासा जल्द एसआईटी करेगी। देहरादून के नेहरू कॉलोनी स्थित उसके आवास पर टीम ने छापेमारी के दौरान कई बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज बरामद किए। तीन घंटे तक चली तलाशी में घर का कोना-कोना खंगाला। सूत्रों के अनुसार, तीन प्रॉपर्टी के कागज जांच टीम के हाथ लगे हैं। बता दें कि बदरीनाथ चोरी प्रकरण में पुलिस अब तक दो गिरफ्तारी कर चुकी है। जांच टीम के अनुसार, प्रमोद ने अभी भी अपने अन्य सहयोगियों के नामों पर चुप्पी साधी है। प्रमोद नौटियाल के घर मिले दस्तावेजों की अब बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि चढ़ावे की चोरी की रकम को कहीं बेनामी संपत्तियों में तो नहीं खपाया गया। दून में छापेमारी से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.