बदरीनाथ, जुलाई 13 -- बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में उत्तराखंड पुलिस ने बड़ा ऐक्शन लिया है। मामले में मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रमोद नौटियाल बीकेटीसी (बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति) के अध्यक्ष के वैयक्तिक सहायक थे। मामला उजागर होने के बाद से वह फरार चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद प्रमोद नौटियाल ने पहला बयान दिया। कहा कि उन पर लगाए गए आरोप झूठे हैं। उधर, पुलिस ने नौटियाल का लैपटॉप और अन्य सामान जब्त कर लिया है। आरोपी से थाने में पुलिस ने पूछताछ की है। मंदिर‌ समिति द्वारा आरोपी के विरुद्ध दर्ज एफआईआर करने के बाद पुलिस टीम ने मामले में चढा़वा गणना स्थल पर लगे सीसी टीवी फुटेज का अवलोकन किया। पुलिस के अनुसार चढ़ावा गणना की हेराफेरी की पूरी वारदात रिकॉर्ड है। रिकॉर्ड खंगाले गए। कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय म...