बदरीनाथ चढ़ावा चोरी: 21 जून से पहले का डिलीट डेटा खंगालेगी SIT, 12 गवाहों के बयान दर्ज
देहरादून, जुलाई 21 -- Badrinath Donation theft: बदरीनाथ धाम के कथित चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस की एसआईटी की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। अब तक बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) से जुड़े करीब 45 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। 12 लोगों के बयान केस डायरी में आधिकारिक तौर पर दर्ज कर लिए गए हैं। एसआईटी के मुताबिक, इन्हीं गवाहों के बयान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब जांच का फोकस इस बात पर है कि चोरी के इस कथित षड्यंत्र में और कौन-कौन से अफसर या कर्मचारी शामिल रहे। इसी कड़ी में लगातार पूछताछ, दबिश और साक्ष्य जुटाने का काम जारी है। एसआईटी का मानना है कि दो एनवीआर की फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट से कई अहम कड़ियां सामने आ सकती हैं। इससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि इस पूरे प्रकरण में किन-किन लोगों की भूमिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.