बदरीनाथ चढ़ावा चोरी: अब मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान गिरफ्तार; 30 जून को हुए थे रिटायर
ज्योतिर्मठ, जुलाई 17 -- बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने पिछले महीने 30 जून को सेवानिवृत हुए मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान को गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि थाना प्रभारी बदरीनाथ महादेव उनियाल ने की है। इससे पहले बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष के वैयक्तिक सचिव प्रमोद नौटियाल को गिरफ्तार किया गया था। बदरीनाथ थाना प्रभारी महादेव उनियाल ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी को बदरीनाथ थाने में लाया गया है और आवश्यक पूछताछ की जा रही है। जोशीमठ पुलिस अधिकारी मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चोरी प्रकरण में मंदिर के कार्मिकों से भी पूछताछ की जा रही है। यह भी पढ़ें- बदरीनाथ चोरी कांड में अकेला नहीं प्रमोद नौटियाल, 29 जून से 2 जुलाई की फुटेज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.