देहरादून, अप्रैल 8 -- Chardham Yatra: उत्तराखंड की पुष्कर धामी सरकार ने चारधाम यात्रा से पहले तैयारियां तेज कर दी हैं। हालांकि भारी बर्फबारी के कारण रास्ता खोलने में दिक्कते आ रही हैं। चारधाम आने वाले यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने चारधाम यात्रा पर आने वाले 50 वर्ष से अधिक उम्र वाले श्रद्धालुओं की ईसीजी जांच कराई जाएगी। इसके लिए यात्रा रूट के कुछ अस्पतालों में ईसीजी मशीनें लगाई जाएंगी। यात्रियों की सुरक्षा के लिए हेली एंबुलेंस की सुविधा भी सुनिश्चित की गई है। विधानसभा में हुई स्वास्थ्य विभाग की बैठक में विभागीय मंत्री ने चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियों की समीक्षा की। उनियाल ने कहा कि यात्रा मार्ग पर तैनात सभी एंबुलेंसों की फिटनेस जांच पहले ही करा ली जाए। साथ ही सभी उपकरण परख लिए जाएं। उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.