रिषिकेष, अप्रैल 7 -- नरेंद्रनगर, संवाददाता। मंगलवार को नरेंद्र नगर राज दरबार में माला राज्य लक्ष्मी शाह, उनकी सुपुत्री श्रीजा शाह और कई सुहागिन महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर तिलों से तेल पिरोया। सभी महिलाओं ने व्रत रखकर इस गाडू घड़ा कलश तेल यात्रा का शुभारंभ किया। इसके साथ ही बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की धार्मिक प्रक्रिया शुरू हो गई है। श्री बदरीनाथ की गाडू घड़ा (तेल कलश) यात्रा 7 अप्रैल को नरेंद्र नगर से शुरू होकर 22 अप्रैल को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचेगी। 23 अप्रैल को विधि-विधान के साथ श्री बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण पारंपरिक अनुष्ठान है। टिहरी राज दरबार की सुहागिन महिलाओं द्वारा पिरोया गया तिलों का पवित्र तेल कलश (गाडू घड़ा) में भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.