बदरा-सोनौटी मार्ग डूबा, दर्जनों गांवों का संपर्क टूटा
प्रयागराज, अगस्त 30 -- गंगा और यमुना के बढ़ते जलस्तर से झूंसी क्षेत्र के तटवर्ती गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। रविवार को भोर में बदरा-सोनौटी मार्ग बाढ़ के पानी में डूब गया, इससे दर्जनों गांवों का झूंसी से संपर्क टूट गया है। कोहना, हवेलिया, छतनाग, बदरा, सोनौटी, शेरडीह, ढोलबजवा, बसवरिया और खजुरिया समेत कई गांवों में बाढ़ की आशंका से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। कोहना स्थित कई आश्रमों में भी पानी पहुंच गया है। साधु-संत सामान समेटकर उसे ऊपरी मंजिल पर पहुंचाने में जुटे हैं। बदरा-सोनौटी मार्ग पर पानी आने से बदरा, सोनौटी, गारापुर, हेतापट्टी, पैगंबरपुर और घुराव समेत दर्जनों गांवों का झूंसी से संपर्क कट गया है। यह भी पढ़ें- दर्जनों गांवों के निचले हिस्से में घुसा बाढ़ का पानी ग्रामीणों का कहना है कि यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो गांवों मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.