बदरपुर में मथुरा रोड पर जलभराव से मिलेगी राहत, सर्विस रोड के नीचे बनेगा नाला
नई दिल्ली, मई 4 -- -एनएचएआई 24.48 करोड़ की लागत से 4.35 किमी लंबा नाला बनाएगा नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। बदरपुर के पास मथुरा रोड (एनएच-44) पर हर बरसात में होने वाले जलभराव से जल्द राहत मिलने वाली है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए बदरपुर एलिवेटेड हाईवे के साथ-साथ सर्विस रोड के नीचे एक नया नाला बनाने जा रहा है। इस काम के लिए एनएचएआई ने छह माह की समय सीमा तय की है। यह नाला एलिवेटेड हाईवे के साथ 4.35 किलोमीटर का बनाया जाएगा। इस पूरी परियोजना पर अनुमानित 24.48 करोड़ रुपये लागत आएगी。
एलिवेटेड रोड का पानी सर्विस रोड पर आता है एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बदरपुर एलिवेटेड हाईवे पर बरसात के दौरान जमा होने वाला पानी नीचे सर्विस रोड पर आ जाता है। यहां पहले से मौजूद नाला जाम है, जिसके कारण यह पानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.